वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन, भाजपा के जिला महामंत्री कुंदन भारती, लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, उपाध्यक्ष मृत्युंजय वीरेश भी उपस्थित थे।
बेगूसराय। लोकसभा चुनाव के प्रचार, जनसम्पर्क एवं अन्य सभी कार्यक्रमों रूपरेखा तैयार करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज एनडीए कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी के नेतृत्व में लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन, भाजपा के जिला महामंत्री कुंदन भारती, लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, उपाध्यक्ष मृत्युंजय वीरेश भी उपस्थित थे।
इस दौरान आगामी तमाम कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, जिसमें तमाम पदाधिकारी की ओर से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए कई जरूरी निर्देश दिए गए। एनडीए उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनावी समर में आप युवा साथी हमारे सर्वस्व हैं।
आपके योगदान के बिना भाजपा अपने विकास को रत्ती भर भी संकल्पित नहीं हो सकता। ऐसे में अब इस चुनावी बेला में आप युवा ही गिरिराज के दोनों हाथ बन एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बना, पूरे देश को बेगूसराय से संदेश देंगे कि बेगूसराय राष्ट्रवादियों की भूमि है। युवा मोर्चा सभी मंडलों में कम से कम 20 कार्यकर्ताओं की टीम बनाएं।
विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह बेगूसराय के वर्तमान हैं। उन्होंने विकास के गंगा की जो अविरल धारा बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में बहाई है, उससे समाज की अंतिम पंक्ति तक में कोई भी अछूता नहीं रहा है। सिमरिया पुल से शुरू हुई यह विकास की कहानी पूरे जिला के बीचों-बीच से गुजरती हुई खगड़िया तक जाती है। जिसे देख तमाम विरोधियों के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी ने उम्मीदवार गिरिराज सिंह सहित मंचासीन सभी पदाधिकारी को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी टीम की ओर से गिरिराज सिंह के कंधे से कंधा मिला चलेंगे। सुनिश्चित करेंगे कि इस लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह 6 लाख से अधिक के अंतर से विजय हासिल करें।